भारत से चोरी, नेपाल-बांग्लादेश तक सप्लाई! मोबाइल तस्करी के इंटरनेशनल रैकेट का हुआ खुलासा, 10 गिरफ्तार; 325 फोन बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल तस्करी गिरोह का खुलासा किया है, जो देशभर से चोरी हुए मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंचाता था। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के 325 हाई-एंड मोबाइल बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पिछले एक साल में हजारों चोरी के मोबाइल देश की सीमाओं के बाहर भेज चुका है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो दिल्ली और दूसरे राज्यों से चोरी हुए मोबाइल फोन इकट्ठा कर उन्हें बांग्लादेश और नेपाल तक पहुंचाता था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के 325 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले करीब एक साल में यह गिरोह 10 से 12 हजार चोरी के मोबाइल देश से बाहर पहुंचा चुका है।

Delhi Police Mobile Theft Racket

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रहीं

पुलिस के मुताबिक, रोहिणी जिले में लगातार मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही थीं, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हो रहे थे। जांच में पता चला कि चोरी के मोबाइल दिल्ली में इस्तेमाल ही नहीं हो रहे थे। इसी सुराग पर स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल फॉरेंसिक, मुखबिरों और सर्विलांस की मदद से पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

End of Feed