Delhi News : पांच पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद, दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच पिस्टल, एक देसी कट्टा, 24 कारतूस, 11 लाख रुपये नकद और एक गाड़ी बरामद की गई है।

दिल्ली : दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय जोगेंद्र उर्फ जॉक और 25 वर्षीय जॉनी उर्फ अक्षय के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्टल और एक देसी कट्टा समेत कुल छह हथियार बरामद किए हैं।

Illegal Arms Supply Network

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 24 जिंदा कारतूस और 11 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा हथियारों की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया गया है।

End of Feed