Delhi News: जर्मन नागरिकता दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, पूर्व कानून सचिव की बेटी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जर्मन नागरिकता और स्थायी निवास दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 60 लाख रुपये लेने के मामले में पूनम जेजलर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 16 अक्टूबर तक दो दिन की पुलिस हिरासत दी है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने जर्मन नागरिकता और स्थायी निवास दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये ठगने के आरोप में पूनम जेजलर को गिरफ्तार किया है। भारतीय मूल की जर्मन नागरिक पूनम को 13 अक्टूबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकड़ा गया। बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने उन्हें 16 अक्टूबर तक दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Delhi Police

जर्मन नागरिकता दिलाने के नाम पर 60 लाख का आरोप, महिला गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

पुलिस के मुताबिक, पूनम जेजलर के खिलाफ 2025 में वसंत कुंज थाने में FIR दर्ज की गई थी। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। पुलिस का कहना है कि वह जर्मन नागरिक हैं और अपने स्विस नागरिक पति के साथ स्विट्जरलैंड में रहती हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनके दिवंगत पिता मध्य प्रदेश के पूर्व कानून सचिव थे।

End of Feed