Delhi News: दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला स्पेशल स्टाफ ने नीरज बवाना/नवीन उर्फ बाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध हथियार और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
नीरज बवाना गैंग के दो गिरफ्तार
Delhi Police के मुताबिक, 2 नवंबर को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के दो सदस्य किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से अलीपुर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल ठाकरान, निवासी नांगल ठाकरान, दिल्ली और 19 वर्षीय अरुण उर्फ बॉबी, निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, तीन देसी पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस मिले हैं।
ये भी पढ़ें - धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है चांदी की मछली?
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने नीरज बवाना/नवीन उर्फ बाली गैंग से जुड़े होने की बात बताई है। अरुण उर्फ बॉबी पहले भी हरियाणा के खरखौदा थाने में आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल रहा है।
ये भी पढ़ें - कल देहरादून दौरे पर Amit Shah, BJP की रणनीति पर नजर
फिलहाल पुलिस हथियारों के सप्लाई नेटवर्क, इनके इस्तेमाल की योजना और गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।
