Delhi News : फर्जी सिम, अवैध कॉल सेंटर और बैंक खाते... CyHawk 6.0 के तहत दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन; Cyber Crime में 1732 गिरफ्तार

साइबर ठगी में म्यूल बैंक अकाउंट यानी ऐसे बैंक खातों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है, जिनके जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जाता है। कई लोग कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा देते हैं।

दिल्ली : साइबर अपराधियों और उन्हें मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अब तक के बड़े अभियानों में से एक कार्रवाई करते हुए CyHawk 6.0 ऑपरेशन चलाया। दो दिनों तक चले इस देशव्यापी अभियान में दिल्ली पुलिस ने 1,732 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के सभी जिलों, क्राइम ब्रांच और IFSO यूनिट की 283 टीमों ने 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ छापेमारी की।

CyHawk 6.0 Action

(सांकेतिक फोटो-Istock)

इस अभियान के दौरान 536 नई FIR दर्ज की गईं, जबकि पहले से दर्ज मामलों को मिलाकर कुल 1,632 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा साइबर फ्रॉड से जुड़ी 4,002 शिकायतों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के दायरे में करीब 479 करोड़ रुपये की चेक अमाउंट से जुड़े मामले भी शामिल रहे। इस ऑपरेशन में बैंकिंग सिस्टम से जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आई। एक बैंक मैनेजर और चार बैंक एजेंटों को कथित तौर पर साइबर ठगी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

End of Feed