कालकाजी घटना के बाद एक्शन में प्रशासन, दिल्ली के सभी पार्कों का 1 हफ्ते में होगा सेफ्टी ऑडिट, LG ने दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश

LG Delhi Park Safety Guidelines: कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी पार्कों का एक हफ्ते के भीतर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

Delhi Parks Safety Audit: राजधानी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वीभत्स घटना के बाद पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली प्रशासन हरकत में आ गया है। महिलाओं और स्थानीय निवासियों की बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने शहर के सभी पार्कों की सुरक्षा, रोशनी और रखरखाव की व्यापक जांच के लिए एक सप्ताह के भीतर 'सेफ्टी ऑडिट' पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

कालकाजी घटना के बाद एक्शन में प्रशासन, दिल्ली के सभी पार्कों का 1 हफ्ते में होगा सेफ्टी ऑडिट, LG ने दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश

कालकाजी घटना के बाद एक्शन में प्रशासन, दिल्ली के सभी पार्कों का 1 हफ्ते में होगा सेफ्टी ऑडिट, LG ने दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश

यह फैसला उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एमसीडी (MCD) कमिश्नर और डीडीए (DDA) के उपाध्यक्ष (Vice Chairman) के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया।

End of Feed