पार्किंग विवाद में क्यों बह जाता है खून? दिल्ली में नाबालिग ने चाकू मारकर ले ली महिला की जान, पति भी घायल

Delhi Parking Dispute Murder: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दिल दहला देने वाली तीन घटनाएं सामने आई हैं, जहां छोटी-छोटी बातों पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। द्वारका में पार्किंग के विवाद में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो अन्य घटनाएं भी हैरान कर देने वाली हैं।

Delhi Parking Dispute Murder: राजधानी दिल्ली की सड़कों और गलियों में पार्किंग और छोटे-मोटे विवादों को लेकर लोगों का धैर्य इस कदर जवाब दे रहा है कि वे पल भर में हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली द्वारका जिले की है। जहां पर पार्किंग विवाद के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति इस घटना में घायल (Delhi Crime) है। इससे पहले भी पार्किंग को लेकर अलग-अलग घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह बताने के लिए काफी हैं कि कैसे जरा सी असहमति जिंदगी पर भारी पड़ रही है।

Delhi Crime

दिल्ली में अपराध का खौफनाक रूप

हाल की घटना, 20 जून 2026 की है। जो कि द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके की है, जहां गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग लड़के ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

End of Feed