90 मिनट में दिल्ली से हरियाणा, 136 KM लंबे दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी; कहां बनेंगे 21 स्टेशन?

Delhi Karnal Namo Bharat Corridor: दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के करनाल के बीच 136 किलोमीटर लंबे रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम दिल्ली-करनाल कॉरिडोर (Delhi-Karnal Corridor Namo Bharat Corridor) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। । इस परियोजना की अनुमानित लागत 33,000 करोड़ रुपये से अधिक है और इस रूट पर कुल 21 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। । इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली से करनाल का सफर महज 90 मिनट में पूरा होगा।

Delhi-Karnal Namo Bharat Corridor : दिल्ली एनसीआर से आसपास के शहरों को जोड़ने वाली रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम दिल्ली-करनाल कॉरिडोर (Delhi-Karnal Namo Bharat Train Route) पर काम जल्द ही शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। हरियाणा मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 136 किलोमीटर लंबे इस RRTS गलियारे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 33,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी 7,472 करोड़ रुपये होगी। राज्य सरकार अपनी इस राशि को चरणबद्ध तरीके से जारी करेगी। आइये जानते हैं इसके लिए स्टेशन कहां बनाए जाएंगे और उनके नाम क्या होंगे?

Delhi Karnal Namo Bharat Corridor

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी

नमो भारत चरण-1 के अंतर्गत आरआरटीएस के दिल्ली-पानीपत-करनाल खंड को एनसीआरटीसी विकसित करेगी। फर्स्ट फेज के अंतर्गत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर (Delhi-Ghaziabad-Meerut Corridor) वर्तमान में चालू है, जबकि दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर (Delhi-Gurugram-SNB-Alwar Corridor) पर भी काम चल रहा है। एनसीआरटीसी के मुताबिक, तीनों कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर मिलेंगे। ऐसे में यात्री बिना स्टेशन बदले एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर तक यात्रा कर सकेंगे। यानी एक बार नमो भारत ट्रेन में सवार होने के बाद यात्रियों को अंतिम मील तक स्टेशन से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी और आप सीधे अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

End of Feed