दिल्ली में लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के नंद नगरी इलाके में देर रात लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक युवक की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहे हैं। यहां हत्या, लूटपाट, चोरी, चैन स्नेचिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच नंद नगरी इलाके से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहां लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि ये घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime News

दिल्ली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या

End of Feed