दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, उफनती यमुना लाल निशान पार; प्रशासन 24 घंटे अलर्ट

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का असर अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। यमुनानगर स्थित हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर को पार कर गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Delhi News: उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर पर दिखने लगा है। हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनी कुंड बैराज से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लोहा पुल के पास नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर को पार कर गया। दिल्ली प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए चौकसी बढ़ा दी है और लगातार निगरानी की जा रही है।

Hathni Kund barrage

यमुनानगर में हथनी कुंड बैराज

हथनी कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

हथनी कुंड बैराज से पानी का प्रवाह बुधवार सुबह अचानक बढ़ा। सुबह 4 बजे 56,491 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं सुबह 6 बजे 61,729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो इस मानसून का अब तक का सबसे अधिक प्रवाह है। इससे पहले 21 जुलाई को अधिकतम 54,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

End of Feed