दिल्ली

दिल्ली सरकार ने EFC की बैठक में लिए बड़े फैसले; यमुना सफाई, हाई सिक्योरिटी जेल सहित इन प्रस्तावों को मंजूरी

Delhi Govt Decisions: दिल्ली सरकार की ‘एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी’ (EFC) की पहली बैठक में राजधानी के विकास को गति देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में यमुना की सफाई, नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल और सार्वजनिक परिवहन के सशक्तिकरण से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी योजनाएं मिशन मोड में तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएंगी।

Image

दिल्ली कैबिनेट

Photo : Times Now Digital

Delhi Govt Decisions: दिल्ली सरकार की ‘एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी’ (EFC) की पहली बैठक में राजधानी के विकास को गति देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में यमुना की सफाई, नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल और सार्वजनिक परिवहन के सशक्तिकरण से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

यमुना सफाई के लिए बड़ा कदम

सरकार ने यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए 3140 करोड़ रुपये की लागत से 27 डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करने को मंजूरी दी है। ये परियोजना 18 महीनों में पूरी की जाएगी और इससे राजधानी की अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर की समस्या का समाधान होगा। यह कदम यमुना पुनर्जीवन योजना के तहत ऐतिहासिक माना जा रहा है।

नरेला में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल

नरेला क्षेत्र में 256 कैदियों की क्षमता वाली हाई सिक्योरिटी जेल के निर्माण के लिए 148.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे जेलों में बढ़ती भीड़भाड़ कम होगी और सुरक्षा के लिहाज से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगा बढ़ावा

पर्यावरण के क्षेत्र में एक और अहम निर्णय लेते हुए सरकार ने द्वारका स्थित DTC, ISBT और क्लस्टर बस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने हेतु 107.02 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे दिल्ली में हरित परिवहन प्रणाली को मजबूती मिलेगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

समयबद्ध तरीके से पूरा होगा काम

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी योजनाएं मिशन मोड में तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएंगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजधानी के जल, परिवहन और पर्यावरण क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article