Wrestlers Protest : रोका, रूट बदला और फिर गिरफ्तार! रेसलर गीता फोगाट का दावा- पति के साथ मुझे दिल्ली पुलिस ने कर लिया अरेस्ट

Wrestlers Protest : सोशल मीडिया जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि गीता फोगाट को उनके पति के साथ पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है। गीता को इस वीडियो में विनेश से मिलने की अनुमति मांगते हुए देखा जा सकता है।

Wrestlers Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना-प्रदर्शन अनवरत रूप से जारी है। इस बीच एक बड़ी सामने आई कि गीता फोगाट और उनके पति को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये जानकारी गीता फोगाट ने टि्वटर पर दी। बता दें कि गीता फोगाट, विनेश फोगाट की चचेरी बहन होने के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। दरअसल, गुरुवार को जंतर-मंतर पर साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने एक संयुक्‍त रूप से प्रेस वार्ता की, लेकिन इसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने उन सभी को धरना-स्थल पर जाने से रोक दिया था।

Geeta Phogat, ​Wrestler Protest, Wrestler Protest Updates

गीता फोगाट। (तस्‍वीर साभार : Twitter)

पति संग गीता को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि गीता फोगाट को उनके पति के साथ पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है। गीता को इस वीडियो में विनेश से मिलने की अनुमति मांगते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया है कि जहांगीरपुरी के पास गीता फोगाट और उनके पति को रोका गया था, हालांकि उन्‍हें छोड़ने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, इस पूरी घटना के बारे में गीता ने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्‍होंने लिखा है कि 'मुझे और मेरे पति पवन सरोहा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। बहुत दुःखद'

End of Feed