Delhi Women Helpline: सिर्फ एक कॉल पर मिलेगा इंसाफ, छेड़खानी, यौन शोषण, हिंसा की शिकार महिलाएं यहां करें शिकायत

अगर आप दिल्ली में रहती हैं तो और किसी भी तरह छेड़खानी, यौन शोषण या हिंसा की शिकार हैं। तो ऐसे में आपको चुप रहकर सहना नहीं हैं। ना ही मदद के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत है। आप अपनी शिकायत Delhi Women Helpline (181) पर कॉल कर सकती हैं और अपनी समस्या का समाधान पा सकती हैं। महिला हेल्पलाइन 181 पर जुलाई से नवंबर के बीच 2.41 लाख से अधिक शिकायतें आईं हैं-

Delhi Women Helpline: क्या आप दिल्ली में रहती हैं? क्या आप यहां मनचलों की हरकत से परेशान हैं? क्या कोई आपका यौन शोषण कर रहा है या फिर आप किसी भी किस्म की हिंसा की शिकार हैं? अगर हां, तो आप महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करें। इस नंबर पर सिर्फ 5 महीने में 2 लाख से ज्यादा फोन कॉल आए हैं। इनमें से अधिकतर कॉल छेड़छाड़, साइबर धोखाधड़ी और मेट्रो सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के हैं। इसके अलावा ऑटो चालकों के साथ झगड़े की शिकायतें भी की गई हैं।

Women Helpline Number.

महिलाएं इस हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

महिला हेल्पलाइन पर 1,024 कॉल दर्ज

End of Feed