दिल्ली

Delhi NCR Pollution: एयर क्वालिटी में सुधार के बीच सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 को हटाया गया

सुप्रीम कोर्ट ने आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में सुधार के मद्देनजर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी)-चार के कड़े प्रतिबंधों को दूसरे चरण तक शिथिल करने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सीएक्यूएम को चरण-दो प्रतिबंधों में जीआरएपी-तीन के कुछ अतिरिक्त उपाय शामिल करने का सुझाव दिया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में ग्रैप- 4 के उपायों में छूट देने की अनुमति प्रदान की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में GRAP के चरण-IV और चरण-III को रद्द करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, GRAP चरण II और I पूरे एनसीआर में लागू रहेंगे। इससे कई सेक्टरों में रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। बता दें कि दिल्ली में इस समय ग्रैप का चौथा चरण लागू है। हालांकि, दो दिन से दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है तो सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया है।

दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-3 और 4 हटा

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमीशन को दिल्ली-एनसीआर में लागू ग्रेप-4 के प्रावधानों को हटाने की अनुमति दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल ग्रेप-2 से नीचे जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आंकड़ों पर विचार करते हुए लगता है कि इस स्तर पर आयोग को ग्रैप 2 से नीचे जाने की अनुमति देना उचित नहीं होगा।

कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?

अदालत द्वारा आगे भी इसकी निगरानी जरूरी है। हालांकि, हम आयोग को ग्रैप 2 लागू करने की अनुमति देते हैं, लेकिन यह उचित होगा कि वह इसमें ग्रैप 3 के अतिरिक्त उपायों को शामिल करे और हम ऐसा करने की अनुमति देते हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि AQI 350 से ऊपर चला जाता है, तो एहतियात के तौर पर ग्रैप 3 को तुरंत लागू करना होगा। अगर किसी दिन AQI 400 को पार कर जाता है, तो ग्रैप 4 को फिर से लागू किया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article