Delhi: महिला पायलट और पति की भीड़ ने जमकर की पिटाई, 10 साल की नौकरानी को किया था टॉर्चर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 19, 2023, 02:53 PM IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग महिला पायलट को बाल से खींचते हुए पीट रहे हैं। उसे बचाने आए पति को भी लोगों ने पीटा।

Woman Pilot Beaten: दिल्ली के द्वारका इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर घरेलू काम करने वाली 10 साल की छोटी बच्ची को बुरी तरह प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया है। इसके बाद इलाके के लोगों ने आरोपी महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। दरअसल, बच्ची पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह टॉर्चर किया गया था। उसके साथ बुरी तरह मारपीट के अलावा कई जगह से जलाया भी गया था।

बच्ची भागने में हुई कामयाब

इसके बाद बच्ची किसी तरह घर से भागने में कामयाब हो गयी। उसे देखकर परिजनों और लोगों का गुस्सा भड़क गया और आरोपी महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपी महिला 33 साल की पूर्णिमा बागची एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट है। जबकि उसका पति 36 साल का कौशिक बागची किसी दूसरी एयरलाइन में ग्राउंड स्टाफ है।

End of Feed