आखिर क्यों पीएम मोदी ने पटपड़गंज से BJP उम्मीदवार रवि नेगी के पांव छुए, जानें संभावित कारण!

आखिर क्यों पीएम मोदी ने दिल्ली में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पांव छुए? क्यों पीएम मोदी ने अपने से काफी कम उम्र के भाजपा उम्मीदवार के पांव छुए? पीएम मोदी ने पटपड़गंज विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रविंद्र नेगी के पांव क्यों छुए? अगर आप भी कारण ढूंढ़ रहे हैं तो ये हैं कुछ संभावित कारण -

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा सीटों के प्रचार के दौरान चुनाव के कई अतरंगी रंग भी देखने को मिल रहे हैं। आज यानी बुधवार 29 जनवरी को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार की बागडोर संभाली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी के मंच पर एक-एक कर भाजपा के कई प्रत्याशियों को बुलाया गया। इसी दौरान पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी भी मंच पर पहुंचे। और यहां पीएम मोदी ने एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार उनके पांव छुए। आखिर ऐसा क्यों? चलिए जानते हैं।

PM Modi touch ravi negi feet

पीएम मोदी ने छुए रवि नेगी के पांव

रवि नेगी का पिछला चुनाव

साल 2020 के पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने रविंद्र नेगी को पटपड़गंज से अपना उम्मीदवार बनाया था। उस समय उनके सामने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया थे। रवि नेगी ने विधानसभा चुनाव 2020 में मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी। पटपड़गंज में कुल 15 राउंड की मतगणना हुई। इस दौरान पहले और दूसरे राउंड की मतगणना में मनीष सिसोदिया मामूली अंतर से आगे रहे। इसके बाद लगातार 8 दौर की मतगणना तक रवि ने मनीष सिसोदिया के ऊपर बढ़त बनाए रखी। यानी 10वें राउंड तक मनीष सिसोदिया पिछड़ रहे थे और रवि नेगी जीत की ओर बढ़ रहे थे। फिर 11वें राउंड में मनीष सिसोदिया ने बढ़त बनाई और फिर यह बढ़त अंत तक भी कायम रही। आखिर में मनीष सिसोदिया को 70 हजार 163 वोट मिले, जबकि रवि नेगी ने 66 हजार, 956 वोट हासिल किए। इस तरह से रवि नेगी 3207 वोटों के मामूली अंतर से हार गए। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से हटाकर जंगपुरा से अपना प्रत्याशी बनाया है।

End of Feed