दिल्ली में एक संदिग्ध वाहन मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस को एक गाड़ी पंजाब नंबर प्लेट के साथ कॉपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास खड़ी मिली, जिस पर 'पंजाब सरकार' लिखा हुआ था। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में नकदी, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए।
फिलहाल, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना तिलक मार्ग, नई दिल्ली जिले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 'आज सूचना मिली कि पंजाब नंबर प्लेट और 'पंजाब सरकार' लिखा हुआ एक संदिग्ध वाहन कोपरनिकस मार्ग पर पंजाब भवन के पास खड़ा है। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर भारी मात्रा में नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे मिले। नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है'
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किसका है, इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था, और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
