Delhi Monsoon: दिल्ली में क्यों नहीं हो रही मानसून की एंट्री, IMD ने बताई वजह; जानें कब बरसेंगी राहत की बूंदें

दिल्ली में लोगों को मानसून की दस्तक के लिए अभी एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने सप्ताहांत तक मानसून आने की संभावना जताई है। मानसून की एंट्री से दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों में हल्की वर्षा के साथ मानसून की शुरुआत हो सकती है।

Monsoon in Delhi: दिल्ली में मानसून की राह देख रहे लोगों को इंतजार बढ़ गया है। अब मानसून की एंट्री के लिए लोगों को दो से तीन दिन और सब्र करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सप्ताह के अंत तक मानसून दस्तक दे सकता है। फिलहाल दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी राजधानी में ऐसा ही मौसम रहा। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rain Weather

सांकेतिक फोटो

दिल्ली में अब तक क्यों नहीं आया मानसून

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहे हैं, लेकिन केवल हल्की-फुल्की बारिश ही देखने को मिली है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि मानसूनी हवाएं निचले स्तर पर एक्टिव हैं, लेकिन अरावली पर्वत श्रृंखला की ऊंचाई की वजह से ये हवाएं दिल्ली तक नहीं पहुंच पा रही हैं। हालांकि दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण राजधानी में नमी जरूर आ रही है, मगर एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन और वायुमंडलीय दबाव की स्थिति (रिज) के चलते मानसून का आगे नहीं पढ़ पा रहा है।

End of Feed