कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने पूर्वी दिल्ली सीट से दिया टिकट

भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार घोषित की है। हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं।

Harsh Malhotra: भाजपा (BJP) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस बार भाजपा ने पूर्वी दिल्ली (East Delhi Lok Sabha Seat) से हर्ष मल्होत्रा ( Harsh Malhotra ) को टिकट दिया है। हर्ष मल्होत्रा पहली बार इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सांसद थे।

Harsh Malhotra

हर्ष मल्होत्रा।

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?

बता दें कि हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) के महासचिव हैं। इसके अलावा वह पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं। साथ ही वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर भी रह चुके हैं।

End of Feed