राजधानी दिल्ली में मौसम के बदलते मिजाज़ के साथ आसपास के इलाक़ो में गुरुवार शाम को एकाएक बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों ने गर्मी की क़हर से थोड़ी राहत की सांस ली। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को ही राजधानी दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की-हल्की बारिश होने का पुर्वानुमान जताया था।
Rain in Delhi
हालांकि, तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिला। बदलते मौसम के साथ शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। बकौल रिपोर्ट, अगले दो दिन शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में मौसम साफ़ होने का अनुमान जताया जा रहा है।
15 अगस्त के दिन हल्की वर्षा होने की है संभावना
बदलते मौसम के अनुसार रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जहां एक ओर राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त की तैयारियां भी जो़र शोर से की जा रही हैं तो आपको यह भी बता दें कि 14 अगस्त को मौसम साफ रहेगी लेकिन 15 अगस्त के दिन हल्की वर्षा होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
