Delhi-NCR Rain: पहली बारिश में डूबा दिल्ली-NCR, जल निकासी के दावे फेल, कारें लगा रहीं गोता; जाम से हाल-बेहाल

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हो रही भारी बारिश ने जल निकासी के सरकारी दावों की पोल खोल दी है। कई जगह अत्यधिक जलजमाव के कारण कारें पानी में डूब गई हैं। आइये जानते हैं पहली बारिश में कहां-कहां दिक्कतें हैं।

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। जहां, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है तो वहीं, दिल्ली सरकार की पोल भी खोल रही है। जी, हां दिल्ली-एनसीआर में आधी रात से जारी बारिश में सड़कें लबालब हो गई हैं। जगह-जगह जल जमाव की स्थिति है। हालात ये हैं कि कई निचले इलाकों में अधिक पानी भरने से गाड़ियां डूब गईं। सोशल मीडिया 'एक्स' पर आए वीडियो में मिंटो रोड पुल के नीच लग्जरी कार फंसी दिखाई दे रही है, जिसकी वजह से अन्य वाहन चालक पानी में जाने से कतराते दिखाई दिए। वहीं, नोएडा से सामने आए विजुअल में एक बाइक सवार पानी के बीच जद्दोजहद करता दिखाई दिया है। उधर, आईटीओ समेत कई मुख्य जगहों पर भीषण जाम की स्थिति है।

Water logging in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में जल जमाव

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेज समेत कई इलाकों में तेज बारिश जारी है। इधर, नोएडा-गाजियाबाद समेत एनसीआर क्षेत्र के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत बरस रही है। बारिश की दस्तक तापमान के तेवर ढीले पड़ते दिखाई दे रहे हैं तो जल जमाव ने पहली ही बारिश में नगर निगम और सरकार के दावों पर पानी फेर दिया है।

End of Feed