LIVE

Delhi NCR Weather Update: पहली बारिश में दिल्ली जलमग्न, जलभराव ने बढ़ाई सिरदर्दी, जाम का झेलना होगा झाम

Delhi NCR Weather Update: पहली बारिश में दिल्ली जलमग्न, जलभराव ने बढ़ाई सिरदर्दी, जाम का झेलना होगा झाम

Delhi NCR Weather Update: पहली बारिश में दिल्ली जलमग्न, जलभराव ने बढ़ाई सिरदर्दी, जाम का झेलना होगा झाम

Delhi NCR Weather Update (Delhi me barish ka Haal, दिल्ली में आज का मौसम): देर रात और सुबह हुई तेज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ जलभराव के कारण सुबह से लगे ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। फरीदाबाद में देर रात हुई बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर भी जलजमाव हो गया है।

JUN 28, 2024 16:55 IST

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 28 जून के बीच 234.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 124 वर्षों में तीसरी सबसे अधिक वर्षा है।
JUN 28, 2024 16:34 IST

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव के साथ यहां बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बिजली गुल है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, जलभराव के कारण तकनीकी खराबी और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। द्वारका, जंगपुरा और लक्ष्मी नगर के लोगों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।
JUN 28, 2024 16:08 IST

गाजियाबाद लोनी क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव

गाजियाबाद लोनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है। लेकिन बारिश के बाद हुए जलभराव से लोगों बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के गलियों में पानी भरा होने के कारण लोगों को बाहर निकलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
JUN 28, 2024 14:47 IST

दिल्ली में जलभराव का जिम्मेदार केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने प्लास्टिक कचरे को ठहराया

दिल्ली भारी बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरा हुआ है। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली में हुए जलभराव का जिम्मेदार नालों में जमा हुए प्लास्टिक कचरे को ठहराया है। साथ ही दिल्ली सरकार पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया गया है। दिल्ली भारी बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरा हुआ है। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली में हुए जलभराव का जिम्मेदार नालों में जमा हुए प्लास्टिक कचरे को ठहराया है। साथ ही दिल्ली सरकार पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया गया है।
JUN 28, 2024 14:05 IST

दिल्ली में मानसून की दस्तक

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, मानसून दिल्ली पहुंच गया है। मौसम विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार, मानसून दक्षिण-पश्चिम और से दिल्ली को ओर बढ़ा है। दिल्ली में देर रात से ही लगातार बारिश सुबह करीब 8 बजे तक तेज बारिश दर्ज की गई है।
JUN 28, 2024 13:22 IST

नेहरू विहार-तिमारपुर क्षेत्र पर जलभराव

भारी बारिश के बाद तिमारपुर इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण यहां यातायात प्रभावित है। वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को अच्छी-खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
JUN 28, 2024 12:30 IST

दिल्ली के कई इलाकों में गंभीर जलभराव

JUN 28, 2024 11:35 IST

नोएडा की सड़कों पर जलभराव ने खोली प्राधिकरण की पोल

नोएडा में तेज बारिश के कई सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिसके कारण ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। नोएडा प्राधिकरण मानसून के दौरान जलभराव न हो इसके लिए हर साल करोड़ रुपये खर्च करता है। लेकिन बावजूद इसके बारिश होते ही नोएडा की सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जलभराव की स्थिति ने नोएडा प्राधिकरण के सभी दावों की पोल खोल दी है। नोएडा के सेक्टर 37 यू टन, महामाया के नीचे पानी भरा हुआ है। नोएडा के कई गावों और सेक्टरों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
JUN 28, 2024 10:40 IST

लक्ष्मी नगर और आईटीओ जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक जाम

लक्ष्मी नगर और आईटीओ में सड़कों पर पानी भरा होने के कारण यहां ट्रैफिक की गति धीमी पड़ गई है। जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है।
JUN 28, 2024 10:40 IST

दिल्ली गीता कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर जलभराव

दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आ रही है। दिल्ली के गीता कॉलोनी में पानी भरा हुआ है। जलभराव होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
JUN 28, 2024 10:40 IST

फरीदाबाद में बारिश के कारण नेशनल हाईवे पर जलभराव

फरीदाबाद क्षेत्र में देर रात हुई तेज बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कुछ घंटों की बारिश के बाद एनएच समेत सेक्टर और आसपास की कॉलोनी में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
JUN 28, 2024 10:40 IST

दिल्ली में कहां हुई कितनी बारिश

दिल्ली के सफदरजंग में 228.1 मिमी (8.98 इंच), लोधी रोड, मौसम भवन -192.8 मिमी (7.6 इंच), रिज 150.4मिमी(5.9 इंच), पालम-106.6 मिमी (4.2 इंच), आयानगर 66.3 मिमी (2.6 इंच) बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली हैं।
JUN 28, 2024 10:40 IST

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में में शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे से भी बारिश हो रही है। अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है।