पानी की किल्लत : जान जोखिम में डालकर पानी के चलते टैंकर पर चढ़े लोग, क्या यही दिल्ली है

Delhi Water Crisis : दिल्ली में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है, जिसके लिए मारामारी मची पड़ी है।

Delhi Water Crisis : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। जल संकट के कारण दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिसके लिए मारामारी देखने को मिल रही है। एक टैंकर के सहारे हजारों लोग दिखाई दिए। लोग जान जोखिम में डालकर टैंकर से पानी निकालने के प्रयास में दिखाई दिए। उधर, भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने गुरुवार को जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने कंधों पर मिट्टी के बर्तन और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

Delhi Water Crisis

दिल्ली में पानी का संकट

52 डिग्री तापमान में BJP का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में महिलाओं ने वहां मिट्टी के बर्तन भी फोड़े। प्रदर्शनकारियों में से एक ने बयान में कहा कि शहर में पानी के संकट ने कई महिलाओं को पेयजल के लिए 52 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों को मुफ्त स्वच्छ पानी देने का वादा किया था, लेकिन ''आज स्वच्छ पानी तो छोड़िए, पीने योग्य पानी भी समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

End of Feed