दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर! तापमान गिरने के साथ बढ़ी ठंड; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज कोहरे का असर नजर आ रहा है। आइए जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम-

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बढ़ते ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार आज भी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा और धुंध छाया रह सकता है। आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार जताए गए हैं। दिल्ली में आज 14 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज 14 नवंबर गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, इस बार का अबतक सबसे कम तापमान दर्ज किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली -एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाए रहने की आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय 6km की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही सुबह के समय छह किलोमीटर की प्रति रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

कहां कितना रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान ?
दिल्ली 16 °C29°C
नोएडा 17 °C29°C
गाजियाबाद 18 °C29°C
लखनऊ 16°C29°C
जयपुर18°C 31°C
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। आज दिल्ली में घना कोहरा की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में भी आज कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों जैसे कि हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!