Delhi News: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, लेकिन इसी बीच कनॉट प्लेस में एक लावारिस बैग मिला है। लावारिस बैग संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस एन ब्लॉक के एन ब्लॉक में एक लावारिस बैग मिला है।
दिल्ली में लावारिस बैग मिला।
कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिला
लावारिस बैग मिलने की सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद जांच शुरू की गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में लावारिस बैग की जांच की गई और उसके अंदर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
स्कूलों में बम होने की मिली थी सूचना
बता दें कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्कूलों को खाली करा दिया गया था और जांच की गई थी। हालांकि, जांच होने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। बम की सूचना देने वालों की पहचान के लिए जांच चल रही है। यही वजह है कि दिल्ली में तमाम संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस बल की पैनी नजर है। साथ ही लोकसभा चुनावों को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
