अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन, 60 से अधिक मामलों में वांछित पारदी गैंग के दो मेंबर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पारदी गिरोह से जुड़े दो कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो कई राज्यों में 60 से अधिक मामलों में वांछित थे। इन आरोपियों पर इनाम घोषित था और वे लंबे समय से चोरी, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में कथित रूप से सक्रिय थे। हाल की बढ़ती वारदातों की जांच के बाद चली विशेष कार्रवाई में दोनों को शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास दबोचा गया।

Pardhi Gang Arrests Delhi: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात पारदी गिरोह से जुड़े दो संदिग्ध सदस्यों को दबोच लिया है, जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दर्ज 60 से अधिक आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार बताए जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों अरुण पारदी (37) और तेगा पारदी (40) पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। तेगा साल 2024 में पुलिस हिरासत से भागने की घटना में भी शामिल था।

Two Notorious Pardhi Gang Members Arrested by Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने पारधी गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों को किया गिरफ्तार

हाल ही में नेब सराय, हौज खास और मालवीय नगर समेत आसपास के इलाकों में रात के वक्त चोरी की वारदातें बढ़ने के बाद अपराध शाखा ने विशेष अभियान शुरू किया था, जिसमें जांच के दौरान पारदी गिरोह की भूमिका सामने आने पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि दोनों आरोपी 14 नवंबर को अपने एक सहयोगी से मिलने के लिए द्वारका स्थित शाहाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंचेंगे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की और मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं, जो लंबे समय से घरों में सेंधमारी, डकैती और लूट जैसी वारदातों में सक्रिय रहा है।

End of Feed