Train Restaurant in Delhi: अब ट्रेन में भी खुलेगा रेस्टोरेंट, दिल्ली के 4 रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच में उठा सकेंगे जायकेदार खाने का लुत्फ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 16, 2023, 09:24 AM IST

Train Restaurant: ट्रेन रेस्टोरेंट को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ खोला जा रहा है। उत्तर रेलवे की योजना के मुताबिक, नई दिल्ली के अलावा पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और सरोजनी नगर स्टेशन पर भी इस तरह के रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी की जा रही है।

Train Restaurant: दिल्ली, नोएडा जैसे मेट्रो सिटीज में आपने एयरोप्लेन में बने रेस्टोरेंट में तो बहुत खाना खाया हो, लेकिन भारतीय रेलवे अब आपको ट्रेन रेस्टोरेंट में व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका दे रहा है। भारतीय रेलवे की योजना के मुताबिक, जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रेस्टोरेंट की शुरुआत होगी। इसके लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे कोच पहुंच चुका है, जिसके अजमेरी गेट स्थित वीआईपी पार्किंग में रखा गया है।

Train restaurant

दिल्ली के चार रेलवे स्टेशन पर खुलेगा ट्रेन रेस्टोरेंट

उत्तर रेलवे इस तरह से दिल्ली के चार रेलवे स्टेशनों पर रेलवे कोच रेस्टोरेंट खोलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए टेंडर भी निकल चुका है और अक्टूबर के अंत तक यह आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

End of Feed