Delhi: 8 लाख व्यापारियों की समस्याएं अब होगी दूर, CM रेखा गुप्ता ने की ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों के कल्याण के लिए ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा की है। यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में मदद करेगा और सरकार तथा व्यापारियों के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करेगा। उद्योग मंत्री इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे, और इसके लिए 10 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया गया है। इससे लगभग 8 लाख व्यापारियों को लाभ होगा, और उनकी सुविधा के लिए एक विशेष पोर्टल भी विकसित किया जाएगा।

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि राजधानी में अब ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा। लंबे समय से कारोबारियों द्वारा की जा रही इस मांग को सरकार ने आखिरकार मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई।

rekha gupta pti

मुख्यमंत्री ने की व्यापारियों के लिए खास प्लैटफॉर्म की घोषणा (फाइल फोटो)

व्यापारियों को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक व्यापारियों की समस्याएं सुनने और उन पर कार्रवाई के लिए कोई समर्पित प्लेटफॉर्म नहीं था। नए बोर्ड के गठन से यह कमी दूर होगी और यह मंच सरकार तथा व्यापारियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा। बोर्ड के माध्यम से न सिर्फ कारोबारी वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचेगी, बल्कि उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

End of Feed