Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली है। यहां मौसम में हुए बदलाव के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को धूल भरी तेज आंधी चली। साथ ही कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। जिसके बाद यहां का मौसम सुहावना हो गया। जिसके चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से लुढ़क कर 41.2 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। आंधी और बारिश के चलते फिलहाल एनसीआर में दो दिन के लिए गर्मी से राहत मिलती हुई दिख रही है।
दिल्ली में आज का मौसम
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बदला मौसम
आईएमडी के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव हुआ है। जिससे यहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
आने वाले दो दिन गर्मी से राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 9 जून आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। जिसके चलते एनसीआर में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन 10 जून को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए फिर से तैयार हो जाएं। इस दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून को गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। इस दान तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 9 जून को भी तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी और पारा 44 डिग्री के पास पहुंच जाएगा। साथ ही गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
