Operation Sheesh Mahal Latest News: हाल ही में 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने 'ऑपरेशन शीशमहल' में खुलासा किया था जिसमें खुलासा हुआ था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए, इसे लेकर विपक्ष केजरीवाल पर हमलावर है और केजरीवाल निशाने पर हैं गौर हो कि इस मामले को 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' प्रमुखता से उठा रहा है।
Operation Sheesh Mahal ने दिखाया था कि कैसे इन पैसों को केजरीवाल ने इस बंगले के रेनोवेशन पर खर्च किया
वहीं 'ऑपरेशन शीशमहल' पर 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सवाल पर सीएम केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी है, इस मामले में सूत्रों के हवाले से खबर जो सामने आ रही है उसके मुताबिक 'ऑपरेशन शीशमहल' (Operation Sheesh Mahal) से जुड़ी फाइलो की जांच पूरी हो चुकी है सूत्रों के मुताबिक विजलेंस विभाग ने मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंप दी है।
Operation Sheesh Mahal ने दिखाया था कि कैसे इन पैसों को केजरीवाल ने इस बंगले के रेनोवेशन पर खर्च किया-
- तहकीकात में जो दस्तावेज सामने आए, उनसे पता चला कि सीएम आवास में आठ-आठ लाख रुपए तक का एक पर्दा लगाया गया।
- सीएम आवास में लगे पर्दों पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च हुए। कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया था, जिनमें कुछ लगे और कुछ लगने बाकी हैं।
- 2021-22 में 8 पर्दे लगवाए गए थे, जिन पर 45 लाख खर्च हुए और दूसरे फेज में 15 पर्दों का ऑर्डर, जिसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपए
- वियतनाम का डियोर मार्बल- जिसकी करीब तीन करोड़ बताई जा रही है
- वॉर्डरोब (अलमारी) पर भी लगभग 40 लाख खर्च
- इंटीरियर डेकोरेशन 11.30 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च
- सुपीरियर कंसल्टेंसी पर केजरीवाल ने एक करोड़ खर्च कर डाले
- दीवार की साज-सज्जा पर भी चार करोड़ से अधिक का खर्चा हुआ है
- घरों के खंभे 21 लाख से अधिक के हैं
- रसोई (दो किचन) - 63 लाख 75 हजार (पहला ग्राउंड पर 31 लाख रुपए से अधिक का
- दूसरा किचन - (पहले माले पर 32 लाख खर्च)
- छह कालीनें (हाथ से बुने Wool के कार्पेट्स) बिछाई गईं जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
