भाजपा का आरोप, बुर्के की आड़ में बांग्लादेशी फर्जी वोटरों से मतदान करवा रही AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत आज यानी बुधवार 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों एक-दूसरे पर फर्जी मतदान का आरोप लगा रहे हैं। सीलमपुर क्षेत्र में भाजपा का आरोप है कि AAP बांग्लादेशी नागरिकों से फर्जी वोटिंग करवा रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के तहत दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। इस बीच सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अनिल गौड़ ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके से 300-400 फर्जी वोटर लेकर आई है, जो यहां फर्जी वोट डाल रहे हैं।

seemapuri fake voting

भाजपा का आरोप फर्जी वोटिंग करवा रही आम आदमी पार्टी

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 300-400 फर्जी वोटर आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सब बांग्लादेशी हैं। महिलाएं भी हैं और पुरुष भी। बुर्के की आड़ में वो वोट डाल रही हैं। हमने अब तक 25 ऐसे फर्जी वोटरों को पकड़ा है। यहां पर फर्जी वोटिंग हो रही है। केजरीवाल यहां फर्जी वोट डलवा रहे हैं।’

End of Feed