यूसुफ सराय दक्षिण दिल्ली में एम्स के पास श्री औरबिंदो मार्ग पर स्थित है। इसका नाम दिल्ली सल्तनत काल में बनी सराय के नाम पर रखा गया है।
14वीं-15वीं सदी के सूफ संत काले खान के नाम पर इस जगह का नाम पड़ा है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में यमुना किनारे सराय काले खान में आज रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डा और मेट्रो स्टेशन भी है और नमो भारत का स्टेशन बन रहा है।
चिराग दिल्ली और पंचशील पार्क के पास शेख सराय नाम की कॉलोनी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का शहीद भगत सिंह कॉलेज यहीं पर है।
लाडो सराय श्री औरबिंदो मार्ग पर मौजूद है। मालवीय नगर और साकेत मेट्रो स्टेशन के बीच लाडो सराय के पास ही महरौल आर्कियोलॉजिकल पार्क भी मौजूद है।
दक्षिण दिल्ली में मौजूद कटवरिया सराय के पास ही बेर सराय और जिया सराय भी हैं, जो IIT दिल्ली के पास हैं।
बेर सराय भी दक्षिण दिल्ली में IIT दिल्ली के हॉस्टल के पास में मौजूद है। यहां पास में ही जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी भी है। बेर सराय के पास डीडीए फ्लैट्स और गांव भी है।
दक्षिण दिल्ली में महरौली-बदरपुर मार्ग से निकलकर इग्नू मेन रोड पर नेब सराय मौजूद है। इसके पास ही इग्नू मौजूद है। इसके एक ओर सैनिक फार्म और दूसरी तरफ गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस है।
दक्षिण दिल्ली में यह एक शहरीकृत गांव है। इसके साथ ही बेर सराय और कटवरिया सराय भी हैं, जो IIT दिल्ली के बहुत पास हैं।
हौज खास के पास श्री औरबिंदो मार्ग पर कालू सराय नाम की यह जगह है। इस जगह को आज IIT कोचिंग सेंटर के रूप में जाना जाता है।