दिल्ली

Exit Polls: दिल्ली में कांग्रेस लगाएगी Zero की हैट्रिक! जनता ने फिर नकारा!

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत आज सभी 70 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल में जहां भाजपा इस बार सत्ता के करीब दिख रही है, वहीं AAP भी कांटे की टक्कर दे रही है। लेकिन सबसे बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस लगातार तीसरी बार शून्य पर रह सकती है।

Image

एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस दिल्ली में फिर शून्य पर रह सकती है

Photo : Times Now Digital

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के तहत आज यानी बुधवार 5 फरवरी को मतदान हुआ। दिनभर के मतदान के बाद शाम 6 बजे जब मतदान समाप्त हुआ तो उसके बाद हर किसी को एग्जिट पोल का इंतजार था। हालांकि, चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में शून्य पर सिमट सकती है।

Matrize और JVC के एग्जिट पोल्स के अनुसार दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, इसमें भी भाजपा को बहुमत के ज्यादा करीब बताया जा रहा है। लेकिन एग्जिट पोल में सबसे बड़ी खबर कांग्रेस को लेकर है। जिसके बारे में कहा जा रहा था कि पिछले 2 विधानसभा चुनाव के मुकाबले पार्टी ने इस बार दिल्ली में ज्यादा जोर लगाया है।

कांग्रेस का जोर लगाना और विपक्षी गठबंधन INDIA इंडिया की सहयोगी आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर प्रचार करने के बावजूद पार्टी शून्य पर सिमट सकती है। JVC के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 0-2 और Matrize ने 0-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि कांग्रेस इस बार भी शून्य पर रहेगी। वहीं पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, चाणक्य एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस इस बार अपना खाता खोल सकती है और उसे 2-3 सीटें मिल सकती हैं।

अगर कांग्रेस इस बार भी कोई सीट नहीं जीतती है तो कभी दिल्ली पर एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस पार्टी साल 2015 और 2020 के बाद लगातार तीसरी बार शून्य पर रहकर शून्य की हैट्रिक लगा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article