AAP Councillors: दिल्ली में AAP के तीन पार्षद हुए बीजेपी में शामिल, क्या आम आदमी पार्टी में पड़ रही फूट?

AAP Councillors join BJP in Delhi: भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब आम आदमी पार्टी के तीन एमसीडी पार्षद आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

AAP Councillors join BJP: दिल्ली की राजनीति से खबर है कि आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल वो पार्षद हैं जो आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

bjp Flag News

दिल्ली में AAP के तीन पार्षद हुए बीजेपी में शामिल

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव इसी साल अप्रैल में होना है और हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब बीजेपी का ध्यान एमसीडी पर है इस क्रम में बीजेपी की ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

End of Feed