Delhi School Bomb Threat : दिल्ली और नोएडा स्थित करीब 50 स्कूलों को बुधवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फिलहाल, सभी के नाम सामने नहीं आए हैं। जिनके नाम सामने आए हैं उनमें नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल को ईमेल के जरिए बम की कॉल मिली है। संस्कृति दिल्ली के सबसे हाई प्रोफाइल स्कूल में से एक है। स्कूल को पुरी तरह खाली कराया गया है। उसी प्रकार मयूर विहार फेज 1 के mother merry स्कूल में भी ईमेल के जरिए बम की कॉल मिली है। उधर, द्वारका और नोएडा स्थित DPS स्कूल के साथ अब DAV श्रेष्ठ विहार भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। पुलिस स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को उनके घर भेज रही है। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, वो शहर के नामी स्कूल हैं, जहां हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। राजधानी में स्कूलों में इस तरह बम की खबर मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
दिल्ली के तीन स्कूलों को बम की धमकी
बच्चों की छुट्टी
एनबीटी की खबर के मुताबिक, दिल्ली के जिन तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई। ये सभी स्कूल हाईप्रोफाइल माने जाते हैं। ये मयूर विहार, द्वारका और चाणक्यपुरी में हैं। फिलहाल, तीनों ही जगह सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि, अभी तक कहीं कोई संदिग्ध सामाग्री नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि मदर मेरी स्कूल में बच्चों के टेस्ट भी चल रहे, लेकिन जब अभिभावक बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे तो इमरजेंसू छुट्टी कहकर वापस कर दिया गया।
इन स्कूलों को मिली धमकी
- मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार
- सेंट थॉमस गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी
- आर्मी पब्लिक स्कूल, डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल
- आरके पुरम, ईस्ट ऑफ कैलाश, वसंत विहार, द्वारका, नोएडा में डीपीएस स्कूल
- द्वारका में जी डी गोयनका
- DAV श्रेष्ठ विहार
- द इंडियन सकूल
ईमेल पर मिली धमकी
दिल्ली के अलावा नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कलू (डीपीएस) को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। प्रिंसिपल ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि उन्हें धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल घर भेज दिया गया।
दिल्ली पुलिस ने कही ये बात
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस पता करने की कोशिश की का रही है। अभी तक लोकेट नहीं हो पाया है कि ईमेल किसने और कहां से भेजा है। क्योंकि एसओपी प्रोसस में है पहले क्लीन चिट हो जाए अभी तक किसी भी जगह कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। शरारत है, पैनिक फैलाना पर इतने बड़े लेवल पर सभी स्कूलों को मेल किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
