पुरानी नहीं पुरानी दिल्ली, इससे 1000 साल पुराना ये इलाका है दिल्ली की सबसे पुरानी बसावट

दिल्ली का सबसे पुरानी इलाका कौन सा है? यकीन मानिए जिसे आप पुरानी दिल्ली कहते हैं, वह ज्यादा पुरानी नहीं है। उससे भी लगभग 1000 साल पुरानी इलाका दिल्ली के सबसे पुराने इलाके के रूप में जाना जाता है। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं दिल्ली का सबसे पुराना इलाका कौन सा है -

देश की राजधानी नई दिल्ली है, लेकिन दिल्ली सदियों से हिंदुस्तान की सत्ता का केंद्र रही है। यहां तमाम राजवंशों ने राज किया और अपनी निशानियां यहां छोड़ गए। ऐसे में प्रश्न ये उठता है कि दिल्ली का सबसे पुराना इलाका कौन सा है। क्या पुरानी दिल्ली को दिल्ली का सबसे पुराना इलाका कहा जा सकता है? आखिर इसके तो नाम में ही पुराना शब्द है। अंग्रेजों की बसाई नई दिल्ली तो दिल्ली का सबसे पुराना इलाका हो नहीं सकती। आखिर आज की दिल्ली का कौन सा इलाका है, जो सबसे पहले आबाद हुआ? चलिए इस पहली को सुलझाते हैं -

oldest habitate area in delhi

पुरानी दिल्ली से भी पुराना दिल्ली का इलाका

दिल्ली का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन इसके ऐतिहासिक साक्ष्य 8वीं सदी में तोमर-राजपूत राजवंश के समय के मिलते हैं। दिल्ली के बारे में कहा जाता है कि यह शहर सात बार उजड़ा है और उतनी ही बार इसे फिर से बसाया गया है। कई विदेशी आक्रांताओं ने लूटने के इरादे से भारत पर हमला किया। उनमें से कई आक्रांताओं ने दिल्ली पर जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली की स्ट्रैटजिक लोकेशन के चलते इसे अपनी राजधानी बनाया।

End of Feed