दिल्ली

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बादल डालेंगे डेरा, बारिश के साथ आएगा तेज हवाओं का झोंका; प्रचंड गर्मी से मिलेगी निजात!

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम करवट ले सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ एनसीआर के विभिन्न शहरों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। आइये जानते हैं आज राजधानी का तापमान कितना रहेगा?

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 21 मार्च यानी शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। सूरज की लुकाछिपी के बीच बादलों की आवाजाही जारी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.5 डिग्री कम है। आईएमडी ने शुक्रवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली में प्रदूषण के लेवल में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 2 दिनों 150 के आसपास एक्यूआई बना हुआ है। शाम सात बजे एक्यूआई 159 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

स्काईमेट ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 21 मार्च को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, बारिश की अवधि बेहद कम होगी। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी, लेकिन अगले सप्ताह तक प्रचंड गर्मी का अलर्ट है। स्काईमेट के हवाले ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी देखने को मिलेंगे। बारिश होने से तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए आगामी दिनों में कृत्रिम बारिश कराने का प्लान बनाया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण वाले कई क्षेत्रों में प्रदूषण रोधी परियोजनाओं की एक श्रृंखला तैयार की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article