Delhi Power Cuts: गर्मी के मौसम में बिजली कटौती की समस्या को तुरंत हल किया जाए, दिल्ली सरकार ने दिया निर्देश

Delhi Electricity: दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने सभी संबंधित विभागों और कंपनियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में किसी भी प्रकार की बिजली कटौती या फॉल्ट की समस्या को तुरंत हल किया जाए।

Delhi Electricity: गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसी दिशा में दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में दिल्ली में समर एक्शन प्लान-2025 को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए।

Delhi Electricity

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने ली अहम बैठक

ऊर्जा मंत्री ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि राजधानी के सभी नागरिकों को नियमित बिजली आपूर्ति मिले।

End of Feed