दिल्ली

Delhi Fire: मोतिया खान इलाके में मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत, सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी भी घायल

दिल्ली के मोतिया खान इलाके में आज दोपहर एक मकान में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। वहीं आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

मकान में लगी आग

Photo : ANI

Delhi House Caught Fire: दिल्ली के मोतिया खान इलाके में रविवार को एक मकान में आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।

आग बुझाने के दौरान फटा सिलेंडर

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के एक अधिकारी ने अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 3:01 बजे एक मकान में आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पाने के अभियान के दौरान एलपीजी सिलेंडर फटने से दो अग्निशमन कर्मी रविन्द्र सिंह और वेद घायल हो गए।

चौथी मंजिल पर मिला जला हुआ शव

अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ आग पर काबू पा लिया है। जिसके बाद बचाव दल ने परिसर की तलाशी ली और चौथी मंजिल पर पूरी तरह से जला हुआ एक शव बरामद किया। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।’’ वहीं घायल दमकलकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!