देश

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव

भाजपा सरकार के तहत दिल्ली में नौकरशाही में पहले बड़े फेरबदल में 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया।

Image

दिल्ली में नौकरशाही में फेरबदल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली में नयी भाजपा सरकार के तहत नौकरशाही में पहले बड़े फेरबदल में 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया। यह फेरबदल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग द्वारा किया गया। तेवतिया ने पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी किया गया नियुक्त

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में कहा गया कि 2011 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार सिंह और रवि झा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में काम करेंगे। झा वर्तमान में दिल्ली के आबकारी आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं, जबकि सिंह केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्य करने के बाद दिल्ली सरकार से जुड़ेंगे।

आदेश के अनुसार, 2007-बैच के आईएएस अधिकारी अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार 2014-बैच के अधिकारी सचिन राणा को सौंपा गया है। हक ने पूर्व दिल्ली वक्फ बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार संभालने के साथ डीजेबी में सदस्य (प्रशासन) के रूप में कार्य किया था। राणा दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article