अंगदान को लेकर DMA के 20 हजार डॉक्टरों का pledge, मरीजों को भी अब करेंगे प्रेरित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 08:54 PM IST

डीएमए के सचिव डॉक्टर अजय बेदी और पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विनय अग्रवाल ने डॉक्टरों के साथ मारपीट का मुद्दा दोहराया। कहा जब डॉक्टर पिटते रहेंगे तो भला इलाज कौन करेगा। ठोस नीति और ठीक नियत का अभाव दिखता है।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन का 64वां वार्षिक सम्मेलन "Medicon" रविवार को दिल्ली के अशोक होटल में हुआ। इसमें दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े न केवल 20 हज़ार डॉक्टरों ने अंग दान की शपथ ली, बल्कि भरोसा दिलाया कि वो अपने मरीजों को भी अंगदान को लेकर समझ बढ़ाएंगे और प्रेरित करेंगे। ताकि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों और उनके परिवार को तकलीफ कम हो पाए।

delhi

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन का 64वां वार्षिक सम्मेलन

इस मौके पर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अश्विनी डालमिया ने कहा कि ये सालाना मौका है जब हम एक मंच पर जुटते हैं। जानकारी साझा करते हैं। जरूरी है कि साइंटिफिक सोशल समागम में हमारी तकलीफ और हमारे मुद्दों को भी आपस में हम साझा करें और उन ज़रूरी चीज़ों को भी जिनसे सामाजिक सोच भी बदले और राष्ट्र प्रगति के पथ पर भी आगे बढ़े। ऐसे में एक मुद्दा ऑर्गन डोनेशन का है। लिहाज़ा न सिर्फ यहां मौजूद डॉक्टर्स बल्कि एसोसिएशन से जुड़े हमारे 20 हज़ार साथी डॉक्टर्स ने भी आज ऑर्गन डोनेशन का pledge लिया और यही नहीं जहां वो मरीजों से मिलेंगे उनको अंगदान को लेकर प्रेरित करेंगे। अंगदान की शपथ NOTTO यानी नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन के निदेशक अनिल कुमार ने दिलवाई।

End of Feed