Delhi Stray Dogs: दिल्ली में अवारा कुत्तों ने एक ही परिवार के दो मासूमों की ली जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 06:38 PM IST

Delhi stray dogs Terror: राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली है, इस घटना से लोगों में खौफ पसरा है।

Delhi stray dogs Killed Child: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित सिंधी कैंप में बीते दो दिनों में आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है, इसे लेकर लोगों में खासा खौफ है और वो बेहद आक्रोशित हैं। दिल दहला देने वाली वारदात दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सिंधी कैंप की है,जहां पहली घटना 10 मार्च को हुई थी जिसमें 7 साल का मासूम बच्चा जिसका नाम आनंद है उसकी मौत आवारा कुत्तों के वजह से हुई थी वहीं दूसरी वारदात 12 मार्च की है, जब 5 साल का मासूम आदित्य अपने झुग्गी के बाहर शौच करने के लिए गया था।

Delhi stray dogs Terror

आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली है (प्रतीकात्मक फोटो)

आवारा कुत्तों के हमले में दोनों मासूमों को अपनी जान गवानी पड़ी है, यह पूरा इलाका झुग्गी वाला है, गरीब मजदूर लोग फॉरेस्ट की जमीन पर यहां पर झुग्गियां बनाकर रहते हैं, इनके झुग्गियों के बगल में ही यह सारा फॉरेस्ट लैंड है, घटना इसी इलाके में रहने वाले कुत्तों के वजह से हुआ है, महज 2 दिनों में हुई इस वारदात के चलते एक ही परिवार के दो मासूम की जान चली गई।

End of Feed