Delhi News: दिल्ली में 10 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव; मोबाइल गेम का आदी था मासूम

Delhi News: दिल्ली के नांगलोई में एक 10 वर्ष के बच्चे ने दुपट्टे के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है की बच्चा मोबाइल गेम का आदी था। माता-पिता की गैरहाजरी में उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जानने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किसी प्रकार के मानसिक तनाव से तो नहीं गुजर रहा था।

Delhi: दिल्ली के नांगलोई में एक 10 वर्षीय बच्चे ने सुसाइड कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जब माता-पिता काम के बाद घर लौटे तो उन्होंने बच्चे को फंदे से लटका हुआ देखा। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि बच्चे के माता-पिता ने उसे डांटा तो नहीं था, स्कूल से दबाव आदि के कारण कहीं वह मानसिक तनाव से तो नहीं जूझ रहा था, जिसके कारण उसने इतना खतरनाक कदम उठाया।

Delhi Suicide

दिल्ली में 10 साल के मासूम ने किया सुसाइड (फोटो - iStock)

10 साल के मासूम ने किया सुसाइड

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला नांगलोई में स्थित अंबिका विहार कॉलोनी का है। बच्चा एमसीडी स्कूल का छात्र था और उसके माता-पिता दोनों ही कामकाजी थे। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण बच्चे ने स्कूल से छुट्टी कर ली थी, लेकिन दोनों माता-पिता अपने काम पर चले गए थे। जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को लोहे के पाइप पर दुपट्टे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने बच्चे के फोन की जांच की, जिससे उन्हें पता लगा की बच्चा 10 से 11 घंटे फोन में व्यस्त था। सात घंटे करीब उसने गेम खेला था और 4 घंटे वह यूट्यूब देख रहा था। अनुमान है कि उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी।

End of Feed