दिल्ली में कोरोना के मामलों में उछाल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 11:13 AM IST

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बुधवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसे बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन बुधवार (29 मार्च) को कोविड 19 के केस जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दिल्ली में 300 के आंकड़े को छू गए। इसके बाद अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

Delhi CM Kejriwal called meeting on Corona

कोरोना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक बुलाई

शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार दिल्ली में एक दिन में COVID-19 मामले बुधवार को बढ़कर 300 हो गए और पॉजीटिविटी रेट 13.89 प्रतिशत हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक बुलाई। बैठक में आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी और एक्सपर्ट डॉक्टर्स शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, ऑक्सीजन एवं जांच के नोडल अधिकारी और एलएनजेपी समेत कई अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर मौजूद रहेंगे।

End of Feed