अब रात में भी होगा इलाज, AIIMS में शाम और रात की ओपीडी शुरू करने की तैयारी

संसद की स्वास्थ्य पर स्थायी समिति ने एम्स में शाम और रात के समय भी ओपीडी सेवाएं शुरू करने का सुझाव दिया है। जिसपर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एम्स से जल्द से जल्द विस्तार में जवाब देने का निर्देश दिया है। शाम और रात में ओपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों का दबाव भी कम होगा।

Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित एम्स में रोजाना हजारों की तादाद में मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। लेकिन ओपीडी का समय दोपहर तक होने की वजह से कई मरीजों को बिना इलाज के वापस भी लौटना पड़ जाता है। ऐसे में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए एम्स में सिर्फ दोपहर तक ही नहीं बल्कि शाम और रात में भी ओपीडी सेवाएं देने पर विचार किया जा रहा है। संसद की स्वास्थ्य पर स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि एम्स में शाम और रात के समय भी ओपीडी सेवाएं शुरू की जाएं। इस पर केंद्र सरकार ने एम्स प्रशासन से तुरंत विस्तार में जवाब मांगा है।

AIIMS delhi

दिल्ली के एम्स की फाइल फोटो

संसद की स्वास्थ्य पर संसदीय स्थायी समिति (डीआरपीएससी) की 13 मई को बैठक हुई। जिसमें समिति ने मरीजों की समस्याओं पर कई सुझाव पेश किए। इनमें सबसे अहम सुझाव था कि मरीजों की संख्या को देखते हुए एम्स में शाम और रात के समय भी ओपीडी सेवाएं शुरू की जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एम्स को निर्देश दिया है कि वह समिति की बैठक में उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से जवाब जल्द से जल्द भेजे। मंत्रालय ने एम्स से इस सुझाव की संभावना, चुनौतियां और लाभ पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मंत्रालय ने एम्स से यह भी पूछा है कि इस मुद्दे पर अब तक कोई एक्शन टेकन रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी गई।

End of Feed