दिल्ली की देवी बस पर युवकों ने बरसाए पत्थर, हॉर्न बजाने से हुए आग-बबूला; एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मदनगीर में रविवार सुबह एक यात्री बस पर पथराव की घटना हुई, जब बस चालक ने बाइक सवार को साइड देने के लिए हॉर्न बजाया। इस पर नाराज होकर तीन युवकों ने बस पर पत्थर बरसा दिए, जिससे शीशे टूट गए। घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

Delhi Bus Stone Pelting: दिल्ली के मदनगीर इलाके में रविवार सुबह देवी बस पर हुए पथराव की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी। कुशक नाले से संगम विहार की ओर जा रही देवी सेवा की बस पर कुछ युवकों ने अचानक पत्थर बरसा दिए, जिससे बस के शीशे टूट गए। घटना के समय बस में पांच-छह यात्री मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। यह वारदात सुबह करीब 7:30 बजे हुई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Devi bus

देवी बस - फाइल फोटो (PTI)

क्या है पूरा मामला?

घटना की शुरुआत तब हुई जब बस चालक आसिफ ने सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को साइड देने के लिए हॉर्न बजाया। उसी समय सड़क पार कर रहे तीन युवक नाराज हो गए और चालक के साथ गाली-गलौज करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर युवकों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस चालक और यात्री दहशत में आ गए।

End of Feed