कहीं आप एजेंट समझ दलाल से ट्रेन टिकट तो नहीं ले रहे! सतर्क हो जाएं, वरना हो सकते हैं परेशान

ट्रेन में सफर के लिए टिकट नहीं मिलने पर आप भी परेशान होते हैं। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए बहुत से लोग एजेंट से टिकट बुक करवाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान, कहीं आप दलाल से तो टिकट बुक नहीं करवा रहे।

भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है। इतने बड़े देश को भारतीय रेलवे एक सूत्र में पिरोती है। लेकिन यात्रियों की संख्या के लिहाज से रेलवे की सीटें अक्सर कम पड़ जाती है, जिसके कारण रेल टिकट दलाली का धंधा चलता है। बहुत से यात्री जानबूझकर इन दलालों से टिकट लेते हैं, ताकि उन्हें रेलवे की कन्फर्म टिकट मिल जाए। जबकि कुछ लोग रेलवे एजेंट समझकर उनसे गलती से टिकट खरीद लेते हैं। ऐसे ही 27 दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

Vande-Bharat Train.

एजेंट से रेलवे टिकट बुक कराते समय सावधान

भारतीय रेलवे ने दलाली और अवैध टिकट बुकिंग के खिलाफ नई दिलली में कड़ा कदम उठाया है। ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ के तहत ऐसे 27 दलालों को गिरफ्तार किया है। इन दलालों के पास से लगभग 200 रेल टिकटें जब्त की गईं हैं। जब्त की गई टिकटों का मूल्य 3 लाख, 81 हजार, 389 रुपये के करीब है।

End of Feed