दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास गोलियों की बरसात से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ये घटना दोपहर 1:00 बजे की है, जब छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 10 राउंड गोलियां चलीं। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर, डीसीपी अंकित चौहान स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो में सवार एक शख्स को टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसे में घायल के सामान्य होने पर ये पता चलेगा कि वारदात की वजह क्या थी। इस मामले की पुष्टि करते हुए कि ये वारदात का मामला नहीं है।
दुश्मनी का मामला
डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि ये आपसी दुश्मनी की वजह से फायरिंग का मामला है। ये वारदात महरौली थाना के कमांडर चौक के पास दोपहर 1:00 बजे हुई। घायल की पहचान अरुण लोहिया के रूप में हुई है, जो स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार था। अभी तक की जांच में ये पता चला है कि गोली चलाने वाले पीड़ित को जानते हैं और उसी के गांव के रहने वाले हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
