Delhi: लड़की के चक्कर में शख्स पर चलाई गोली, गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 07:16 PM IST

दिल्ली में पुलिस ने एक राज्य स्तरीय पहलवान को गिरफ्तार किया है। पहलवान के पर आरोप है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक शख्स को मारने की कोशिश की और इसे अंजाम देने के लिए गोली चलाई थी।

Delhi Crime News: दिल्ली में राज्य स्तरीय एक पहलवान को हत्या के प्रयास के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुमित के रूप में की है, जो कुश्ती में राज्य स्तर पर दो बार स्वर्ण पदक विजेता रहा है।

arrests image

सांकेतिक फोटो।

लड़की के चक्कर चलाई गोली

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सतीश कौशिक ने कहा कि सुमित ने अपने चार साथियों- सागर, निखिल, देव और अंकित के साथ 21 अप्रैल को विष्णु की हत्या की कोशिश की थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सागर ने एक लड़की के लेकर शत्रुता के चलते विष्णु पर कथित तौर पर गोली चलाई, लेकिन गोली विष्णु को नहीं लगी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये।

End of Feed