Pistols Found In Delhi Metro: नई दिल्ली की सुप्रतिष्ठित मेट्रो नेटवर्क में एक खुलासा हुआ है। सतर्कता अभियानों के दौरान दिल्ली पुलिस ने दो साल तीन महीने के समय में शहर के अलग अलग स्टेशनों से 16 गोलियां, 31 कारतूस और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसका खुलासा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत दायर किए गए आवेदन में हुआ।
फाइल फोटो
इसमें बताया गया कि दिल्ली पुलिस की मेट्रो इकाई ने इस अवधि के दौरान शहर के मेट्रो नेटवर्क में सुरक्षा जांच के दौरान पांच देसी पिस्तौल सहित छह पिस्तौल बरामद की हैं।
RTI से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की मेट्रो इकाई ने इस साल 15 मार्च तक अभियान के दौरान सात कारतूस और एक देसी पिस्तौल जब्त की है।
RTI से पता चला कि 2024 में पुलिस ने 12 गोलियां, आठ कारतूस और चार कारतूस जब्त किए थे। इसके अलावा, इस साल पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल समेत चार पिस्तौल जब्त की हैं।
वर्ष 2023 से 2024 तक बरामद की गई पिस्तौल की संख्या में बढ़ोतरी हुई, जबकि गोला-बारूद की बरामदगी की संख्या में कमी हुई।
पिछले कुछ वर्ष की तुलना में 2024 में पिस्तौल बरामदगी की संख्या में वृद्धि हुई जबकि 2023 में पुलिस ने एक ही देसी पिस्तौल जब्त की थी।
आरटीआई से पता चला कि इस अवधि के दौरान कम गोला-बारूद बरामद हुआ जबकि साल 2023 में चार गोलियों, 23 से अधिक कारतूस सहित 30 अस्त्र-शस्त्र बरामद किए गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह देश के सबसे व्यस्त सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में से एक है, लेकिन यह बरामदगी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्टेशन पर पुलिस द्वारा उठाए गए कड़े सुरक्षा उपायों का परिणाम है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो में कोई आपराधिक गतिविधि न हो। हम सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना चाहते हैं।’’
(इनपुट- भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
